भारत

प्रधानमंत्री मोदी 12 जनवरी को जर्मनी के फेडरल चांसलर, फ्रेडरिक मर्ज़ से अहमदाबाद में मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के फेडरल चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से 12 जनवरी को अहमदाबाद में मुलाकात करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर जर्मनी के चांसलर, फ्रेडरिक मर्ज़ 12-13 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। जर्मन चांसलर मर्ज़ की भारत की यह पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

दोनों नेता 12 जनवरी को सुबह लगभग 9:30 बजे साबरमती आश्रम जाएंगे। उसके बाद लगभग 10 बजे वे साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 11:15 बजे से गांधीनगर के महात्मा मंदिर में द्विपक्षीय बैठकें होंगी।

भारत-जर्मनी ने रणनीतिक साझेदारी के हाल ही में 25 साल पूरे किए हैं, दोनों नेता द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास और गतिशीलता में सहयोग को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, साथ ही रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान, हरित और सतत विकास सहित दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज़ क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, और दोनों देशों के व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

11 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

11 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

11 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

11 घंटे ago