भारत

प्रधानमंत्री मोदी 30 जून को पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन और उनकी जीवन-यात्रा पर आधारित तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 जून को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनके जीवन और उनकी जीवन-यात्रा पर आधारित तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे। यह कार्यक्रम हैदराबाद के गाचीबोवली स्थित अन्वया कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री द्वारा विमोचित की जाने वाली पुस्तकों में शामिल हैं:

  1. पूर्व उपराष्ट्रपति की जीवनी, जिसका शीर्षक है, “वेंकैया नायडू – सेवा में जीवन”। इसे द हिंदू, हैदराबाद संस्करण के पूर्व स्थानीय संपादक एस नागेश कुमार ने लिखा है।
  2. भारत के उपराष्ट्रपति के पूर्व सचिव, डॉ. आई.वी. सुब्बा राव द्वारा संकलित एक सचित्र पुस्तक, “भारत का जश्न – भारत के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में एम. वेंकैया नायडू का मिशन और संदेश।“
  3. संजय किशोर द्वारा तेलुगु भाषा में लिखित सचित्र जीवनी, जिसका शीर्षक है, “महानेता – एम. वेंकैया नायडू का जीवन और उनकी जीवन-यात्रा।“
Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

11 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

13 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

13 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

13 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

13 घंटे ago