भारत

प्रधानमंत्री मोदी संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर 1 फरवरी को पंजाब का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 फरवरी, 2026 को पंजाब का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 3:45 बजे, आदमपुर हवाई अड्डे का दौरा करेंगे और हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा, आदमपुर’ रखने की घोषणा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के लुधियाना में हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे।

संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के शुभ अवसर पर, आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण इस पूजनीय संत और समाज सुधारक को श्रद्धांजलि है, जिनकी समानता, करुणा और मानवीय गरिमा की शिक्षाएं भारत के सामाजिक मूल्यों को प्रेरित करती रहती हैं।

पंजाब में विमानन अवसंरचना को और आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री द्वारा हलवारा हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया जा रहा है। यह टर्मिनल भवन राज्य के लिए एक नया प्रवेश द्वार स्थापित करेगा, जो लुधियाना और उसके आसपास के औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों की आवश्यकतओं को पूरा करेगा। लुधियाना जिले में स्थित हलवारा में भारतीय वायु सेना का एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्टेशन भी है।

लुधियाना में पहले हवाई अड्डे का रनवे अपेक्षाकृत छोटा था, जो छोटे आकार के विमानों के लिए उपयुक्त था। कनेक्टिविटी में सुधार और बड़े विमानों को समायोजित करने के लिए, हलवारा में एक नया सिविल एन्क्लेव विकसित किया गया है, जिसका रनवे लंबा है और ए-320 जैसे विमानों की आवाजाही के लिए सक्षम है।

प्रधानमंत्री के सतत और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप, टर्मिनल में कई हरित और ऊर्जा-दक्ष सुविधाएं शामिल हैं, जिनमें एलईडी प्रकाश व्यवस्था, इन्सुलेटेड छत, वर्षा जल संचयन प्रणाली, सीवेज और जल शोधन संयंत्र तथा भूनिर्माण के लिए पुनर्चक्रित जल का उपयोग शामिल है। इसकी स्थापत्य डिजाइन पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है, जो यात्रियों को एक विशिष्ट और क्षेत्रीय रूप से प्रेरित यात्रा अनुभव प्रदान करती है।

Editor

Recent Posts

देश के सी-फूड निर्यात में पिछले ग्यारह वर्ष में औसतन सात प्रतिशत की वार्षिक दर से मजबूत और निरंतर वृद्धि दर्ज की

भारत का मत्स्य पालन क्षेत्र खाद्य सुरक्षा, रोजगार, निर्यात आय और सतत् आजीविका में एक…

33 मिनट ago

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया

आई.पी.एल. क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट…

4 घंटे ago

विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं

विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं। यह दिन ईसा मसीह के…

4 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया…

4 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर…

4 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मालदा न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की जांच NIA को सौंपी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों पर…

4 घंटे ago