भारत

प्रधानमंत्री मोदी 16 नवम्‍बर से तीन देशों- नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना की यात्रा पर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 नवम्‍बर से तीन देशों- नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना की यात्रा पर जाएंगे। वे राष्‍ट्रपति बोला अहमद टीनुबु के निमंत्रण पर 16 और 17 नवंबर को नाइजीरिया का दौरा करेंगे। पिछले 17 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की यह पहली यात्रा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में रियो डी जेनेरियो जाएंगे। वे वहां पर 18 और 19 नवंबर को जी20 सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री वैश्विक महत्‍व के विभिन्‍न मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 19 और 20 नवम्‍बर को गयाना का दौरा करेंगे। 1968 के बाद गयाना यात्रा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। पिछले वर्ष गयाना के राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर मोहम्‍मद इरफान अली भारत आए थे।

Editor

Recent Posts

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

12 मिनट ago

दिल्ली में हुई घटनाओं को लेकर OHCHR कार्यालय की चिंताएं निराधार, देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप अनुचित: भारत

भारत ने कहा है कि दिल्ली में कल हुई घटनाओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार…

14 मिनट ago

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

15 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

15 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

15 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

17 घंटे ago