insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi video message on the paper leak
भारत मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने पेपर लीक की घटनाएं रोकने के लिए नया कानून लाने का किया वादा, आज मंत्रिमंडल की बैठक में लिए जाएंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पेपर लीक की घटना के बाद पिछले ढाई महीने में कई कदम उठाए गए हैं। दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कल रात एक वीडियो संदेश में श्री मोदी ने कहा कि सरकार की मुख्‍य जिम्‍मेदारी यह सुनिश्‍चित करना थी कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष व्‍यर्थ न जाए।

पेपर लीक ये कोई मामूली विषय नहीं है लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है और इस लिए पेपर लीक घटना से अबतक पिछले ढ़ाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए है। गुनहगारों को पकड़ा गया है वे जेल में पड़े है। हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था की विद्यार्थियों का एक वर्ष बरबाद न हो। सरकार ने अभी कम से कम समय में 22 लाख जितने विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाए उसका प्रबंध किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संबंधित विभागों को फास्‍ट ट्रैक अदालतों के लिए प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे। विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के साथ का ये मसौदा, कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसका अंतिम रूप दिया जाएगा और सोमवार से जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *