भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्‍ट्र के सोलापुर में चनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में कोई भी संविधान को बदल नहीं सकता और न ही आरक्षण को समाप्‍त कर सकता है। महाराष्‍ट्र के सोलापुर में एक जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर बाबा साहब स्‍वयं आकर भी आरक्षण समाप्‍त करने या संविधान बदलने की बात कहते तब भी ऐसा संभव नहीं हो पाता। प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान बदलने और आरक्षण समाप्‍त करने को लेकर झूठ फैलाने के लिए विपक्ष की आलोचना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसी का अधिकार छीने बिना हमने गरीबों को दस प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है। उन्‍होंने कहा कि मेडिकल की परीक्षाओं में अन्‍य पिछडा वर्ग के लिए आरक्षण लागू हो गया है। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्‍य पिछडा वर्ग के युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए मेडिकल और इंजिनियरिंग की पढाई में मराठी जैसी भारतीय भाषाओं का विकल्‍प दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विभिन्‍न जन कल्‍याणकारी योजनाओं के बारे में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्‍य पिछडा वर्ग के परिवारों को जानकारी देने के लिए एनडीए सरकार हर परिवार, हर गांव तक पहुंची है। उन्‍होंने कहा कि मुफ्त राशन, मुफ्त स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा, पक्‍के घर, शौचालय, बिजली, गैस, जल जैसी सुविधाएं समाज के अधिकांश वंचित वर्गों तक पहुंच गयी हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

10 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

10 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

10 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

10 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

10 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

10 घंटे ago