भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा पर बंदर सेरी बेगवान पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा पर बंदर सेरी बेगवान पहुंचे।

यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री की यह ऐतिहासिक यात्रा हो रही है।

बंदर सेरी बेगवान पहुंचने पर प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया और ब्रुनेई के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री कार्यालय में वरिष्ठ मंत्री, महामहिम राजकुमार हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ब्रुनेई भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और भारत-प्रशांत विजन में एक महत्वपूर्ण साझेदार है। भारत और ब्रुनेई के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर आपसी सम्मान और समझ पर आधारित हैं। दोनों देश एक सहस्राब्दी से चले आ रहे इतिहास, संस्कृति और परंपरा से जुड़े हुए हैं।

Editor

Recent Posts

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

6 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

18 मिनट ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

35 मिनट ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

45 मिनट ago

एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट संयंत्र को शुरू किया

एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट…

58 मिनट ago

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…

11 घंटे ago