प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुयाना की राजकीय यात्रा पर जॉर्जटाउन पहुंचे। प्रधानमंत्री 20 से 21 नवंबर 2024 तक गुयाना की यात्रा पर रहेंगे। यह 56 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की पहली यात्रा है। एक विशेष सद्भावना के रूप में, हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क एंथनी फिलिप्स ने गर्मजोशी से उनकी अगवानी की और फिर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में गुयाना सरकार के एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित थे।
होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत गुयाना के राष्ट्रपति अली के साथ-साथ बारबाडोस के प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली और ग्रेनेडा के प्रधानमंत्री डिकॉन मिशेल ने किया। इसके अलावा, गुयाना के कई कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय और भारत-गुयाना प्रवासी समुदाय की ओर से जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे से लेकर होटल में स्वागत के दौरान गुयाना सरकार का पूरा मंत्रिमंडल मौजूद था। भारत-गुयाना की घनिष्ठ मित्रता के प्रमाण के रूप में जॉर्जटाउन के मेयर ने प्रधानमंत्री मोदी को “जॉर्जटाउन शहर की चाबी” सौंपी।
राष्ट्रपति ने पूर्व CJI रंजन गोगोई के अपनी सीट से सेवानिवृत्त होने के बाद खाली…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दे दी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता…
इस्राएल ने पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। इस्राएल…
आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से…
सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 अधिसूचित कर दिया है। राष्ट्रपति…