भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन दिन की यात्रा पर गयाना पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के बाद तीन दिन की यात्रा पर गयाना पहुंच गए हैं। वर्ष 1968 के बाद से भारत के किसी प्रधानमंत्री की यह पहली गयाना यात्रा है।

प्रधानमंत्री मोदी जॉर्ज टाउन में गयाना के राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर मोहम्‍मद इरफान के साथ वार्ता करेंगे। वे दूसरे कैरीकॉम-भारत शिखर सम्‍मेलन में भी शामिल होंगे। कैरीकॉम यानी कैरिबियाई समुदाय और साझा बाजार 20 विकासशील देशों का समूह हैं। प्रधानमंत्री की कैरीकॉम के सदस्‍य देशों के नेताओं के साथ बैठक होगी। बातचीत में इस क्षेत्र के साथ भारत की लंबे समय से चली आ रही मैत्री को और सुदृढ करने पर विचार-विमर्श होगा।

प्रधानमंत्री मोदी गयाना की संसद को भी संबोधित करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे भारतवंशियों से भी मिलेंगे।

Editor

Recent Posts

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

21 सेकंड ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

5 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

5 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

6 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

6 घंटे ago