भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर कल रात रोम पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर कल रात रोम पहुंचे। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया।

बाद में अनंतारा पलाज़ो नायदी होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी गर्मजोशी से समुदाय के सदस्यों से हाथ मिलाया। उन्होंने इटली के चित्रकार जियाम्पाओलो टोमासेटी के बनाए गए एक चित्र का अनावरण भी किया। इसे विशेष रूप से वाराणसी के घाटों को दर्शाने और भारत के प्राचीन और शाश्वत शहर के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सार को प्रतिबिंबित करने के लिए बनाया गया था।

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी को व्यक्तिगत बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसमें लिखा है- रोम में आपका स्वागत है, मेरे मित्र। यह दोनों नेताओं के बीच घनिष्ठ संबंधों का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत प्रदर्शित करने के लिए पूरे यूरोप से भारतीय शास्त्रीय संगीतकारों और नर्तकियों का एक समूह एकत्रित हुआ। स्वामिनी आत्मानंद गिरि और मार्टिना मीनाक्षी अर्गड़ा ने कुचिपुड़ी नृत्‍य प्रस्तुत किया। लुक्रेशिया मानिसोटी और वैलेरिया वेस्पाज़ियानी ने भरतनाट्यम प्रस्तुत किया, जबकि रोसेला फनेली ने कथक का प्रदर्शन किया। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक पहुंच दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, परिवहन, समुद्री सुरक्षा, बंदरगाह संबंधी सहयोग और स्वच्छ ऊर्जा सहित प्रमुख क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने केंद्र से मांगा जवाब

सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…

5 घंटे ago

NPCI इंटरनेशनल और उज्बेकिस्तान के NIPC ने ‘यूजेडक्यूआर’ के माध्यम से पूरे उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…

5 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…

5 घंटे ago

एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और ‘कॉनफ्लुएंस 3.0’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…

6 घंटे ago