भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जिनेवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (डब्ल्यूएचए) के पूर्ण सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने “सभी के लिए स्वास्थ्य” के मार्गदर्शक सिद्धांत के तहत, न्यायसंगत, समावेशी और जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।

“वैश्विक स्वास्थ्य को नया स्वरूप देना: एक साझा जिम्मेदारी” विषय पर सभा को संबोधित करते हुए, जगत प्रकाश नड्डा ने स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को सुदृढ़ करने के प्रति भारत के व्यापक दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “एक समग्र-सरकार’ और ‘समग्र-समाज’ दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, भारत गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच का विस्तार करके ‘सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज’ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाकर ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज’ (सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज) की दिशा में भारत की तेज प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभा को बताया कि भारत ने समुदायों के करीब ही व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरे देश में 1,85,000 से अधिक ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ स्थापित किए हैं।

महामारी की तैयारी और मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों की दिशा में भारत के प्रयासों पर जोर देते हुए, जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सरकार भविष्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रही है।

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में तकनीक की बदलाव लाने वाली भूमिका पर जोर देते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन 880 मिलियन से ज्यादा विशिष्ट डिजिटल स्वास्थ्य पहचान (यूनिक डिजिटल हेल्थ आइडेंटिटी) बनाकर भारत के राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम को मजबूत कर रहा है, जिससे लंबे समय तक चलने वाले स्वास्थ्य रिकॉर्ड और देखभाल की एक निर्बाध निरंतरता सुनिश्चित होती है।”

जगत प्रकाश नड्डा ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पैमाने और प्रभाव पर भी जोर दिया। यह दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य आश्वासन योजना है, जो विशेष रूप से समाज के सबसे कमजोर वर्गों सहित लगभग 600 मिलियन लाभार्थियों को कवर करती है।

स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती भूमिका पर, मंत्री ने प्रतिनिधियों को बताया कि भारत ने हाल ही में ‘भारत के लिए स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रणनीति’ लॉन्च की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि “एआई का भविष्य नैतिक और मानव-केंद्रित सिस्टम बनाने की हमारी सामूहिक क्षमता पर निर्भर करता है।”

“दुनिया की फार्मेसी” के रूप में भारत की भूमिका को फिर से दोहराते हुए, जगत प्रकाश नड्डा ने सस्ती जेनेरिक दवाओं और टीकों के उत्पादन में देश के नेतृत्व पर प्रकाश डाला। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत के योगदान को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि ‘वैक्सीन मैत्री’ पहल के तहत, भारत ने लगभग 100 देशों को लगभग 300 मिलियन वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध कराईं, जो वैश्विक स्वास्थ्य सहयोग और एकजुटता के प्रति राष्ट्र की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन का समापन यह कहते हुए किया, “एकजुटता की भावना के साथ, आइए यह सभा नीतियों को ठोस परिणामों में बदलने और साझा जिम्मेदारी को सभी के लिए एक स्वस्थ भविष्य में बदलने की दिशा में आगे बढ़े।”

Editor

Recent Posts

एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने केंद्र से मांगा जवाब

सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…

5 घंटे ago

NPCI इंटरनेशनल और उज्बेकिस्तान के NIPC ने ‘यूजेडक्यूआर’ के माध्यम से पूरे उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…

5 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…

6 घंटे ago

एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और ‘कॉनफ्लुएंस 3.0’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…

6 घंटे ago