भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वियना में ऑस्ट्रिया के चांसलर कॉल नेहमा के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वियना में ऑस्ट्रिया के चांसलर कॉल नेहमा के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। बैठक में व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, आर्टिफि‍‍शियल इंटेलिजेंस, स्टार्ट-अप, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, सांस्कृतिक सहयोग और आपसी संबंधों के बारे में बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद सहित मानवता के सामने मौजूद सबसे बड़ी चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रिया को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा रोधी बुनियादी ढांचे से मुकाबला और जैव-ईंधन गठबंधन सहित भारत की पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे मूल्यों में साझा विश्वास भारत और ऑस्ट्रिया के बीच संबंधों की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास और साझा हितों से रिश्ते मजबूत होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चांसलर नेहमा के साथ बहुत सार्थक बातचीत में आपसी सहयोग को और मजबूत करने की नई संभावनाओं की पहचान की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित दुनिया में चल रहे सभी संघर्षों पर भी विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह युद्ध का समय नहीं है।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों को प्रभावी बनाने के लिए उनमें सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया।

ऑस्ट्रिया के चांसलर कॉल नेहमा ने कहा कि बुनियादी ढांचा, समाज में डिजिटलीकरण और तेज गति से बुनियादी ढांचे का विकास, भारत की सफलता को प्रदर्शित करता है।

इससे पहले वियना पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में कल मॉस्को से वियना पहुंचे। उनके आगमन पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पिछले 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Editor

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने…

1 घंटा ago

NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए

NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर…

4 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट को पार कर अब आतंरिक क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश…

4 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार के अवसर देने के उद्देश्य से दुर्गा योजना को मंज़ूरी दी

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार का अवसर…

4 घंटे ago

भारत ने समरकंद में आयोजित फिडे शतरंज ओलंपियाड के 7वें दौर में इंग्लैंड को मात दी

उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार…

4 घंटे ago

सीसीआई ने FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स द्वारा IIFL कैपिटल सर्विसेज की कुछ अतिरिक्त इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड…

5 घंटे ago