अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 75 प्रतिशत रेटिंग के साथ विश्‍व के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता के रूप में उभरे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 75 प्रतिशत रेटिंग के साथ विश्‍व के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता के रूप में उभरे हैं। अमरीका स्थित डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के एक सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री मोदी को 75 प्रतिशत रेटिंग मिली है। सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री मोदी को विश्‍व में अपने समकक्ष नेताओं से बहुत आगे दिखाया गया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग 59 प्रतिशत रेटिंग के साथ दूसरे और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली तीसरे स्थान पर रहे।

सर्वेक्षण में प्रत्येक देश की वयस्क आबादी के बीच विचारों का आकलन करने के लिए सात-दिवसीय औसत अध्‍ययन का उपयोग किया गया। अमरीका की बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने यह सर्वेक्षण किया है और यह वैश्विक नेताओं की एप्रूव्‍ड रेटिंग ट्रैकर का एक हिस्सा है। मई, 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक रैंकिंग में प्रमुख स्थान पर हैं, जो उनकी घरेलू लोकप्रियता और बढ़ती अंतरराष्ट्रीय मान्यता को दर्शाता है। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प इस सर्वेक्षण में आठवें स्थान पर हैं। उन्हें केवल 44 प्रतिशत रेटिंग मिली है। प्रधानमंत्री मोदी की यह उपलब्धि उनके राजनीतिक सफर में एक और महत्‍वपूर्ण कदम है। कल उन्होंने अपने कार्यकाल के चार हज़ार 79 दिन पूरे किए। वे इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक निर्बाध कार्यकाल वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी अब केवल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं।

Editor

Recent Posts

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…

2 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…

2 घंटे ago

TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…

2 घंटे ago