insamachar

आज की ताजा खबर

Vishwakarma Jayanti
भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में निर्माण और सृजन के कार्य में लगे कारीगरों, शिल्पकारों और कुशल कामगारों को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने में कारीगरों और कुशल कामगारों का कौशल, समर्पण और कड़ी मेहनत अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राष्ट्र-निर्माण की दिशा में उनके प्रयासों को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *