प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महावीर जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान महावीर का शांति एवं सद्भावना का संदेश ‘विकसित भारत’ के निर्माण में देश के लिए प्रेरणा है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिन के अवसर पर महावीर जयंती मनाई जाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘महावीर जयंती के पावन अवसर पर देश के समस्त परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शांति, संयम और सद्भावना से जुड़े भगवान महावीर के संदेश विकसित भारत के निर्माण में देश के लिए प्रेरणापुंज हैं।’’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में महावीर जयंती के अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव के उद्घाटन पर एक स्मारक टिकट और सिक्का जारी किया।
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिन के अवसर पर महावीर जयंती मनाई जाती है।
गृह मंत्रालय ने लोगों को व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह…
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली को बदलते हुए, मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) तकनीक के…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। भारत के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने आज नई दिल्ली से वीडियो…
भारत और नेपाल ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर…