अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने निवेश, रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, लोगों के बीच संबंध और आतंकवाद-निरोधक जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी में हुए विकास की समीक्षा की और उसका सकारात्मक मूल्यांकन किया। दोनों नेताओं ने संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 के अनुरूप साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। वे यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया।

प्रधानमंत्री मेलोनी ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को जल्द से जल्द संपन्न करने तथा 2026 में भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए इटली के मजबूत समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईईसी) पहल के तहत संपर्क को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने पर भी सहमति व्यक्त की।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

5 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

5 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

5 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

5 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

19 घंटे ago