प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की। प्रधानमंत्री ने गाजा में युद्धविराम और सभी बंधकों की रिहाई के लिए मध्यस्थता के प्रयास सहित क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने में कतर द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने बातचीत एवं कूटनीति के जरिए सभी मुद्दों के समाधान के प्रति अपना समर्थन दोहराया और तनाव को बढ़ने से रोकने की जरूरत बताई। उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि भारत इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के समर्थन में और आतंकवाद के सभी रूपों एवं अभिव्यक्तियों में विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा है।
शेख तमीम ने कतर के लोगों एवं राष्ट्र के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।
दोनों नेताओं ने भारत-कतर रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया और पारस्परिक हित के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनों नेता एक-दूसरे के साथ निकट संपर्क में रहने पर भी सहमत हुए।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…