भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की दो दिन की यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली लौट आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की दो दिन की यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली लौट आए हैं। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और क्वाड नेताओं की बैठक में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान का भी दौरा किया और इसके पुनर्विकास कार्य की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने सिंगापुर और थाईलैंड के अपने समकक्षों के साथ भी आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री ने आसियान-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन में नौ नई पहल का प्रस्ताव रखा। इनमें संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने और समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक समुद्री योजना, आसियान सदस्य देशों के पर्यटकों के लिए निशुल्क ई-वीजा, खनन और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग तथा असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी आदान-प्रदान के लिए रूपरेखा तैयार करना शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के लिए क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला, नई प्रौद्योगिकियों और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में विश्वसनीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए काम करती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान सदस्य देशों के बीच संयुक्त प्रशिक्षण और आपातकालीन प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ी पहल शुरू करने की घोषणा की।

Editor

Recent Posts

उत्तर प्रदेश की मसौदा मतदाता सूची में 13 करोड़ 58 लाख मतदाता शामिल

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची का मसौदा जारी कर…

4 मिनट ago

मनीला शिखर सम्मेलन में क्वाड नेताओं ने समुद्री सुरक्षा, एआई और साइबर सुरक्षा पर नई पहलों की घोषणा की

क्वाड के नेताओं ने फिलीपींस के मनीला में हुए शिखर सम्मेलन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में…

7 मिनट ago

APEDA ने वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप के निर्यात में मदद की

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य…

28 मिनट ago

MoRTH ने NH-44 और NH-19 के दिल्ली-आगरा मार्ग पर सड़क के ऊपर पुल, फ्लाईओवर और वाहन अंडरपास बनाने की मंजूरी दी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के दिल्ली-आगरा मार्ग पर…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया। उन्होंने चारों सदस्य…

14 घंटे ago

ICAR और विकासशील देशों के लिए RIS ने नई दिल्ली में विकासशील देशों के बीच कृषि सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस)…

14 घंटे ago