प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्द अ-सानी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। भारत और कतर ने दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने और दोहरे करों से बचने और आय पर करों से संबंधित हैं। वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर तमीम बिन हम्द अ – सानी की उपस्थिति में समझौतों का आदान-प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मंत्रियों और कतर के वरिष्ठ अधिकारी सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था।
संवाददाताओं से बातचीत में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक संबंधों और सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की गई।
कतर के अमीर का आज सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में एक औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्री इस अवसर पर उपस्थित थे।
आज विश्व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…
दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…
निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्यायालय के निर्णय…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…