प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मलेशिया के चार प्रमुख उद्योगपतियों से बातचीत की। उन्होंने पेट्रोनास के अध्यक्ष और समूह सीईओ तन तेंग्कू मुहम्मद तौफिक; बरजाया कॉर्पोरेशन बरहाद के संस्थापक तन दातो सेरी विंसेंट तन ची यिउन; खज़ानाह नेशनल बरहाद के प्रबंध निदेशक दातो अमीरुल फैसल वान ज़ाहिर; और फ़िसन इलेक्ट्रॉनिक्स के संस्थापक दातो पुआ खेन सेंग से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने भारत और मलेशिया के बीच बढ़ते व्यापार-से-व्यापार संबंधों और भारतीय विकास गाथा में मलेशियाई कंपनियों की गहरी रुचि की सराहना की। उन्होंने व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने और एक स्थिर, कुशल और पूर्वानुमानित व्यापार एवं नीतिगत वातावरण बनाने के लिए हाल के वर्षों में भारत में की गई पहलों और सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने मलेशियाई व्यवसायों को विशेष रूप से अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वास्थ्य सेवा आदि क्षेत्रों में भारत द्वारा प्रदत्त अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस संदर्भ में, प्रधानमंत्री ने 7 फरवरी 2026 को कुआला-लंपुर में आयोजित होने वाले 10वें भारत-मलेशिया सीईओ फोरम की सराहना की और आशा व्यक्त की कि इन चर्चाओं से भारत-मलेशिया व्यापार और निवेश संबंधों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
उद्योग जगत के प्रमुखों ने भारत सरकार द्वारा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में किए गए सुधारों की प्रशंसा की और भारत की विकास गाथा में दृढ़ विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने अपने निवेश पोर्टफोलियो का विस्तार करके और भारतीय समकक्षों के साथ संयुक्त उद्यमों की संभावनाओं को तलाशकर भारत में अपनी व्यावसायिक उपस्थिति बढ़ाने में गहरी रुचि दिखाई।
ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने…
NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर…
बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश…
दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार का अवसर…
उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड…