अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ गर्मजोशीपूर्ण बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ गर्मजोशीपूर्ण बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री ताकाइची को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

दोनों नेताओं ने आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभा गतिशीलता पर विशेष ध्यान देते हुए भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपने साझा विजन पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मजबूत भारत-जापान संबंध महत्वपूर्ण हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; “जापान की प्रधानमंत्री सुश्री साने ताकाइची के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और प्रतिभा गतिशीलता पर केंद्रित भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के हमारे साझा विजन पर चर्चा की। हमने इस बात पर सहमति जताई कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-जापान के मज़बूत संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।”

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

7 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

7 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

7 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

7 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

7 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

7 घंटे ago