भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिन के आधिकारिक दौरे के तहत मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। बैठक में, उन्होंने स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली, ऋण सुविधा समझौता, राजनयिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए वाणिज्यिक, गैर-सैन्य जहाजों के बारे में जानकारी का आदान-प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्‍त सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योग के क्षेत्र में सहयोग, सुशासन के लिए सरकारी अधिकारियों का प्रशिक्षण से संबंधित 8 समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किये गये।

एक संयुक्‍त प्रेस वक्‍तव्‍य में प्रधानमंत्री ने भारत के क्षेत्रीय रणनीति में मॉरीशस की महत्‍वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए कहा कि ये वैश्विक दक्षिण, हिन्‍द महासागर और अफ्रीकी महाद्वीप के लिए बहुत जरूरी है। इस अवसर पर उन्‍होंने क्षेत्रीय स्थिरता और खुशहाली के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश न केवल हिन्‍द महासागर से जुड़े हैं, बल्कि परम्‍परा और संस्‍कृति में भी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

एक नई शुरूआत की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक दक्षिण के लिए हमारा दृष्टिकोण- महासागर आपसी और वास्‍तविक प्रगति होगी। इसमें इस क्षेत्र की सुरक्षा और विकास पर अधिक बल दिया जाएगा। घोषणा में मॉरीशस के साथ भारत के पुराने संबंधों का उल्‍लेख किया गया है और दोनों देशों के विकास में क्षेत्रीय सहयोग पर जोर दिया गया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

2 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

4 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

4 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

4 घंटे ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

4 घंटे ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

5 घंटे ago