अगस्त, 2024 में 1.24 लाख टन के अब तक के सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के साथ, मॉयल ने अपने प्रदर्शन की गति बनाए रखी है। इसने चालू वित्त वर्ष (अप्रैल से अगस्त 2024) के पहले पांच महीनों के दौरान 7.24 लाख टन का उत्पादन हासिल किया है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 7 प्रतिशत की वृद्धि है।
कंपनी ने अप्रैल-अगस्त 2024 के दौरान 5.92 लाख टन की बिक्री हासिल की है, जो पिछले साल के लगभग समान स्तर पर है। ऐसा पिछले कुछ महीनों में चुनौतीपूर्ण बाजार स्थितियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद हुआ है।
अप्रैल-अगस्त, 2024 के दौरान परिचालन से राजस्व में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
अन्वेषण पर अत्यधिक जोर देते हुए, मॉयल ने अगस्त, 2024 तक 46,585 मीटर की अन्वेषण संबंधी कोर ड्रिलिंग की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.6 गुनी है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…
भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…
70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…