प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान यात्रा के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक और चौथे ड्रूक ग्यालपो के साथ कालचक्र अनुष्ठान का उदघाटन किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह समारोह महामहिम जे खेनपो की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिससे यह और भी विशेष बन गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वानचुक से आज शाही मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने थिम्पू में कालचक्र समारोह में भाग लिया, जिसमें भूटान के राजा जिग्मे खेसर वांगचुक भी शामिल हुए। औपचारिक अनुष्ठान मैदान में, प्रधानमंत्री ने शाही परिवार के साथ बातचीत की और राजा जुगमे खेसर वांगचुक के साथ कालचक्र समारोह के लिए एक तख्ती का उद्घाटन किया। जे खेनपो पवित्र कालचक्र दीक्षा समारोह की शुरुआत करने के लिए चांगलीमिथांग स्टेडियम आए है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री दाशो छेरिंग तोब्गे के साथ बातचीत भी की। दोनों नेताओं ने बारह सौ मेगावाट की पुनात्सांगछू-प्रथम पनबिजली परियोजना के मुख्य बांध का कार्य फिर शुरू होने का स्वागत किया और इसके समय पर पूरा होने को लेकर सहमति व्यक्त की। यह परियोजना पूरी होने पर भारत और भूटान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित सबसे बड़ी बिजली परियोजना होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…
अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का…