अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका की सफल-यात्रा सम्पन्न कर स्‍वदेश के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका की सफल यात्रा संपन्‍न कर स्‍वदेश रवाना हो गये हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के अमेरिका के राष्‍ट्रपति की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा थी। यात्रा के दौरान वाशिंगटन में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

इसमें रक्षा और आर्थिक सहयोग, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा सुरक्षा और आपसी संबंधों सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे शामिल थे। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से 21वीं सदी के लिए अमरीका-भारत कॉम्पैक्ट का शुभारंभ किया। इसका अर्थ सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य और प्रौद्योगिकी में अवसरों को बढ़ाना है।

दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश के क्षेत्र में मिशन 500 का शुभारंभ किया। इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना से अधिक बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करना है।

दोनों नेताओं ने 21वीं सदी में अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी के लिए एक नए 10-वर्षीय कार्य-योजना की घोषणा की। यह वर्ष 2025 से 2035 तक चलेगी और इस वर्ष के अंत में इसे अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

दो देशों के दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी ने 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस यात्रा की। यात्रा के दौरान, उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ यांत्रिक मेधा कार्रवाई शिखर सम्‍मेलन की सह-अध्यक्षता की। दोनों नेताओं ने मार्से में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का भी संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के छह जिलों में 108 नक्‍सलियों ने समर्पण किया

गृह मंत्रालय ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के छह जिलों में 108 नक्‍सलियों ने समर्पण…

22 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को जारी करेंगे पीएम‑किसान की 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम‑किसान)…

32 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से अमरीका को 50 वर्ष में पहली तेल रिफाइनरी मिलने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार 12 वर्ष से अधिक समय से कोमा में रहे व्यक्ति के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पहली बार 32 वर्षीय एक व्यक्ति को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी…

2 घंटे ago

CCI ने क्यूब-वी द्वारा डीवाईआईपीएल, डीवीआईपीएल, डीजीआईपीएल और डीटीईएचपीएल के सड़क परिसंपत्ति व्यवसाय के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रस्तावित संयोजन में क्यूब हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर वी प्राइवेट लिमिटेड ( क्यूब वी ) और…

2 घंटे ago

CCI ने मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्योरफिट हेल्थकेयर में एक निश्चित हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा क्योरफिट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड…

2 घंटे ago