प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के उनके समकक्ष जस्टिन ट्रूडो ने लाओस में आसियान शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात, एक कनाडा में रह रहे एक खालिस्तानी अलगाववादी की मौत में भारत के संलिप्त होने का ट्रूडो द्वारा आरोप लगाये जाने के करीब एक साल बाद हुई है।
ट्रूडो ने विएंतियान में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने जो कुछ बातचीत की उसमें विस्तार से नहीं जाना चाहता, लेकिन मैंने कहा कि कनाडा के लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन को बरकरार रखना किसी भी कनाडाई सरकार की मूलभूत जिम्मेदारी है तथा मैं इसी बात पर अपना ध्यान केंद्रित रखूंगा।’’
भारत और कनाडा के बीच संबंधों में पिछले साल तनाव आ गया था, जब ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि 18 जून 2023 को सरे शहर में एक गुरुद्वारा के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभवत: संलिप्तता रही थी। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। नयी दिल्ली ने ट्रूडो के आरोपों को सिरे खारिज करते हुए ‘‘बेतुका’’ करार दिया था।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…