अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मुलाकात की

कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। सितंबर में न्यूयॉर्क में कुवैत के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख सबा खालिद अल-हमद अल-सबाह के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती प्रगाढ़ता पर संतोष व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत पारस्परिक संबंधों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय के दस लाख लोगों की देखभाल के लिए कुवैत के नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि कुवैत की खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) की मौजूदा अध्यक्षता के तहत भारत एवं जीसीसी के बीच घनिष्ठ सहयोग और अधिक मजबूत होगा। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया और इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता की शीघ्र वापसी के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने यथाशीघ्र कुवैत का दौरा करने के लिए कुवैत नेतृत्व के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 6.63% अल्पांश शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…

6 घंटे ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…

6 घंटे ago

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी, बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की ओर

बांग्‍लादेश में मतगणना जारी है। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी 13वें राष्‍ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…

6 घंटे ago

RBI ने किसानों को व्यापक ऋण सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के मसौदा नियमों में संशोधन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…

6 घंटे ago

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और पुडुचेरी सरकार ने ब्लू इकॉनमी और तटीय लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…

6 घंटे ago

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

6 घंटे ago