भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विक्टोरिया, माहे में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात सेशेल्स के ‘गोल्डन जुबली नेशनल डे’ समारोह के दौरान हुई। नवंबर 2024 में प्रधानमंत्री रामगुलाम के पद संभालने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की उनके साथ यह चौथी मुलाकात है।

दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच वर्तमान सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने भारत द्वारा दिए गए ‘स्विशेष आर्थिक पैकेज’ के कार्यान्वयन में प्रगति की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के विकास और प्रगति को भारत द्वारा दिए जाने वाले महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान द्विपक्षीय परियोजनाएं मॉरीशस की स्वास्थ्य सेवा, संपर्क सुविधा, सतत विकास और ब्लू इकोनॉमी (समुद्री अर्थव्यवस्था) में योगदान देंगी।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत के ‘विज़न महासागर’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोसी पहले) नीति के तहत ‘भारत-मॉरीशस के बीच बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी’ के महत्व और ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर सहमति प्रकट की।

दोनों नेताओं ने आपसी विकास और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना जारी रखने की बात दोहराई।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

8 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

10 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

10 घंटे ago