प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। श्री मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में एक पीपल का पेड़ लगाया। उन्होंने सभी देशवासियों से हमारे ग्रह को बेहतर बनाने में योगदान देने का भी अनुरोध किया है और कहा कि पिछले दशक में भारत ने कई सामूहिक प्रयास किए हैं, जिनसे पूरे देश के वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। श्री मोदी ने कहा कि सतत विकास की दिशा में हमारे प्रयासों के लिए यह बहुत अच्छा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पौधारोपण के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज विश्व पर्यावरण दिवस पर मुझे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू कर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं देशवासियों के साथ ही दुनियाभर के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। यह आपकी तरफ से उन्हें एक अनमोल उपहार होगा।’’
उन्होंने देशवासियों से इस अभियान से जुड़ी तस्वीर ‘प्लांटफॉरमदर’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील भी की। उन्होंने कहा, ”आप सभी को इस बात की बहुत खुशी होगी कि पिछले एक दशक में भारत ने अनेक सामूहिक प्रयास किए हैं जिससे देश भर में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। यह सतत विकास की दिशा में हमारे प्रयासों के लिए बहुत अच्छा है। यह भी सराहनीय है कि कैसे स्थानीय समुदायों ने इस अवसर पर आगे बढ़कर इसका नेतृत्व किया है।’’
कार्यक्रम में मोदी के साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना भी शामिल हुए।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निधि…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोक सभा में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तुत…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के…
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कूलिंग और…
भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत त्रिकंद, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती…