मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में रूस के बाद ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में रूस के बाद ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री रूस की दो दिन की यात्रा के बाद मास्को से ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं। उन्‍होंने मास्को में राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री मोदी का ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करने और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ बातचीत का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री और चांसलर नेहमर भारत और ऑस्ट्रिया के कारोबारियों को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी विएना में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

कल रात प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने हार्दिक स्वागत के लिए चांसलर नेहमर का आभार व्‍यक्‍त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे आज होने वाली बातचीत में हिस्सा लेने को उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश वैश्विक कल्‍याण के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

ऑस्ट्रिया की यात्रा से पहले रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि दोनों देश लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन की बुनियाद पर निरंतर भागीदारी सुदृढ करेंगे।

Editor

Recent Posts

आईजीएल ने सीएनजी की कीमत में तीन रुपये 89 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड-आईजीएल ने सीएनजी की कीमत में तीन रुपये 89 पैसे प्रति किलोग्राम की…

6 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा, तेहरान अमरीका के साथ बातचीत के लिए तैयार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि तेहरान अमरीका के साथ बातचीत के…

6 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ अब तक के सबसे बड़े तेल समझौते की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला के साथ अब तक के सबसे बड़े तेल…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं…

6 घंटे ago

भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की चौथी बैठक ब्यूनस आयर्स के पलासिओ सैन मार्टिन में आयोजित हुई

भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की चौथी बैठक 24 अगस्त 2026 को ब्यूनस आयर्स के…

6 घंटे ago

डॉट और सी-डॉट ने स्वदेशी ऑप्टिकल संचार तकनीक के लिए ‘एंड-टू-एंड ऑप्टिकल नेटवर्क टेस्टबेड’ स्थापित करने हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग (डॉट) ने ‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ…

14 घंटे ago