भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, उनकी सरकार संविधान की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार संविधान की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने आज उत्तर गुजरात के साबरकांठा जिले के डीसा, बनासकांठा और हिम्मतनगर में रैलियों को संबोधित किया।

बनासकांठा में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्‍व में संविधान में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्‍य पिछडा वर्ग के लिए आरक्षण की व्‍यवस्‍था हर हाल में बनाए रखी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित गुजरात के माध्यम से विकसित भारत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने तुष्टीकरण की विभाजनकारी राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की।

साबरकांठा के हिम्मतनगर में एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दस वर्षों के दौरान उनकी सरकार द्वारा तीन तलाक और अनुच्छेद-370 को निरस्त करने सहित कई ऐतिहासिक पहलों का जिक्र किया। उन्होंने देश के लोगों को गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, शिक्षा और आवास जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्‍ध कराने का भी वादा किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में भाजपा के उम्मीदवारों को वोट दें।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

8 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

8 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

8 घंटे ago