भारत

राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच समन्वय समिति की बैठक हुई

राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दोनों राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार की रणनीति पर चर्चा की और एक दूसरे के प्रति प्रतिबद्धता जाहिर की। राजनीतिक दलों के नेताओं ने बताया कि एक साझा प्रारूप तैयार किया गया है, जिसमें दोनों दल एक-दूसरे के लिए चुनाव प्रचार करेंगे और मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

इस बैठक में आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक, विधायक दुर्गेश पाठक और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेश गुप्ता शामिल हुए। वहीं, कांग्रेस की तरफ से दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव समेत कई शीर्ष नेता मौजूद रहे।

Editor

Recent Posts

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

6 घंटे ago

डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले उन्नत पैराशूट का पहला लाइव जंप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…

6 घंटे ago

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…

7 घंटे ago

वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…

7 घंटे ago

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…

8 घंटे ago