प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और भारत सरकार तथा भारत के लोगों की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में हाल में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच विशेष सम्बन्धों को और सुदृढ़ बनाने के लिए घनिष्ठतापूर्वक कार्य जारी रखने के प्रति भारत की तत्परता व्यक्त की। उन्होंने नेपाल में शांति और स्थिरता की बहाली की दिशा में नेपाल के प्रयासों के लिए भारत का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने नेपाल को भारत के दृढ़ समर्थन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और दोनों देशों के बीच सम्बन्धों को और सुदृढ़ करने की प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा दोहराई।
प्रधानमंत्री ने नेपाल के आगामी राष्ट्रीय दिवस के लिए भी बधाई दी। दोनों नेताओं ने संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…