अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त अरब अमीरात के साथ एकजुटता से खड़ा है और संवाद तथा कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि होर्मुज जल डमरू मध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कल ईरान के ड्रोन हमले में फुजैराह पेट्रोलियम उद्योग क्षेत्र में आग लगने से तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए थे। विदेश मंत्रालय ने भी इस हमले की निंदा करते हुए इसे अस्‍वीकार्य बताया।

मंत्रालय ने इस संघर्ष को तत्‍काल समाप्‍त करने का आह्वाहन किया है और इसमें नागरिक बुनियादी ढ़ांचों और निर्दोष लोगों को निशाना बनाने की आलोचना की है। मंत्रालय ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष को हल करने के लिए भारत लगातार वार्ता और कूटनीति का समर्थन कर रहा है ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके। भारत ने अंतरराष्‍ट्रीय कानून के अनुकूल होर्मुज जलडमरूमध्‍य में मुक्‍त और निर्बाध आवाजाही की भी अपील की। मंत्रालय ने कहा है कि भारत मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान में सभी प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

12 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

12 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

12 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

12 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

12 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

12 घंटे ago