अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने 75वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए विश्व नेताओं का आभार जताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली को अपने संदेश में कहा – “धन्‍यवाद, राष्ट्रपति अली, आपकी शुभकामनाओं के लिए। मैं आपकी हार्दिक भावनाओं से अभिभूत हूं जो भारत और गुयाना के बीच गहरी मैत्री और परस्‍पर विश्वास को दर्शाती है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को अपने जवाबी संदेश में कहा,

“प्रधानमंत्री लक्सन, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं आपके साथ अपनी मित्रता को अत्‍यन्‍त महत्व देता हूं। विकसित भारत 2047 की दिशा में अग्रसर भारत की यात्रा में न्यूजीलैंड एक महत्वपूर्ण साझेदार है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ को बधाई संदेश के उत्‍तर में कहा,

“मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अल्बनीज़, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों के सुदृढ़ बनने की आशा करता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे को बधाई संदेश के जवाब में कहा,

“प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भूटान के साथ हमारी विशेष साझेदारी और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट को बधाई संदेश के जवाब में कहा,

“प्रधानमंत्री स्केरिट, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद । भारत, डोमिनिका के साथ मैत्री और एकजुटता के संबंधों को अत्‍यधिक महत्‍व देता है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

6 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

6 घंटे ago