बिज़नेस

सेल ने बैराबी-सैरांग परियोजना के लिये स्टील आपूर्ति करके पूर्वोत्तर भारत में रेल संपर्क को किया सशक्त

सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी इस्पात उत्पादक और महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने मिज़ोरम में 51 किलोमीटर लंबी बैराबी-सैरांग रेलवे परियोजना के लिए लगभग 15,000 मीट्रिक टन (Metric Ton) उच्च-गुणवत्ता वाले इस्पात उत्पादों की आपूर्ति की है। इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचा परियोजना का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 13 सितंबर, 2025 को किया था।

इस परियोजना के लिए, सेल ने अपने भिलाई इस्पात संयंत्र से लगभग 10,000 मीट्रिक टन उच्च-श्रेणी के आर-260 प्राइम रेल की आपूर्ति की है। इसके अतिरिक्त, सेल ने अपने बोकारो, राउरकेला, भिलाई, दुर्गापुर और बर्नपुर इस्पात संयंत्रों से प्लेट, टीएमटी और स्ट्रक्चरल स्टील सहित लगभग 5,000 मीट्रिक टन अन्य आवश्यक इस्पात उत्पादों की आपूर्ति की है।

बैराबी-सैरांग परियोजना, देश में अंतर-क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह व्यापक आपूर्ति राष्ट्र-निर्माण में सेल की विश्वसनीय भागीदारी को रेखांकित करती है, जो महत्वपूर्ण अवसंरचना के लिए आवश्यक मजबूती और गुणवत्ता प्रदान करती है।

सेल बुनियादी ढाँचे, रेलवे, बिजली, जलविद्युत परियोजनाओं और सीमा संपर्क जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए इस्पात की आपूर्ति करके पूर्वोत्तर भारत के विकास में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बैराबी-सैरांग रेलवे परियोजना में कंपनी का योगदान, भारत की ऐतिहासिक बुनियादी ढाँचागत परियोजनाओं – जिनमें चिनाब रेलवे पुल, जिरीबाम-तुपुल-इम्फाल ब्रॉड गेज परियोजना, अटल सुरंग, बांद्रा-वर्ली सी लिंक, और ढोला सादिया एवं बोगीबील पुल आदि शामिल हैं – को सशक्त बनाने में सेल की स्थायी विरासत को और सुदृढ़ करता है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये अग्रिम जारी किए

केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एंटीगुआ और बारबुडा के गवर्नर जनरल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सेंट जॉन्स में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में…

3 घंटे ago

UIDAI ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को ऑनबोर्ड किया

लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की…

4 घंटे ago

डॉ. जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष मलबा सक्रियता से हटाने और कक्षा में ही अंतरिक्ष सेवा प्रदान करने के कॉसमोसर्व स्पेस की बेस-1 सुविधा का हैदराबाद में उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…

4 घंटे ago