भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आए चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट आज दोपहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे और भारत-चिली संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मिलेंगे, जो उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी।
राष्ट्रपति बोरिक के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें मंत्री, सांसद, व्यापार संघ और भारत-चिली सांस्कृतिक संबंध से जुड़े प्रमुख चिली नागरिक शामिल होंगे। राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।
इस दौरान राष्ट्रपति बोरिक आगरा, मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे। मुंबई और बेंगलुरु में वे राजनीतिक नेतृत्व, व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्टार्टअप, इनोवेटर्स और तकनीकी दिग्गजों से भी मिलेंगे। राष्ट्रपति बोरिक 5 अप्रैल को चिली लौट जाएंगे।
चिली के राष्ट्रपति की यात्रा दोनों देशों के लिए द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर आपसी रुचि के विषयों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी। चिली भारत के लिए लैटिन अमेरिका क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण साझेदार है। दोनों देशों के बीच कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर समान दृष्टिकोण है जिनमें यूएनएससी सुधार, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और आतंकवाद शामिल हैं। 2024 में भारत और चीली के बीच द्विपक्षीय व्यापार दो दशमलव छह बिलियन अमेरिकी डॉलर था। चिली में भारत का निवेश लगभग 620 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। इंजीनियरिंग सामान, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल्स रसायन और टेक्सटाइल भारत से चीली को निर्यात किए जाने वाले प्रमुख समान है। भारत चिली को दवाइयों और फार्मास्यूटिकल्स का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक है।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…