प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की बीसवीं किस्त के अंतर्गत 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को बीस हजार पांच सौ करोड़ रुपये जारी करेंगे। वे दो हजार दो सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ और शिलान्यास भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे, जिसमें देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे बीस हजार 500 सौ करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी। इससे इस योजना के तहत कुल वितरण 3 लाख 90 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। वाराणसी में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री वाराणसी-भदोही मार्ग, छितौनी-शूल टंकेश्वर मार्ग और हरदत्तपुर में रेलवे ओवरब्रिज के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शुभारंभ करेंगे। क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री स्मार्ट वितरण परियोजना के तहत विभिन्न कार्यों और आठ सौ अस्सी करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बिजली के बुनियादी ढांचे को भूमिगत करने का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जल जीवन मिशन के तहत 47 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इस यात्रा के दौरान की जाने वाली प्रमुख घोषणाओं में से एक शहर की सीमा के भीतर 53 स्कूल भवनों के पुनर्विकास का उद्घाटन भी होगा।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…