प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पीड़ित परिवारों के इस कठिन घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया X पर अपने संदेश में लिखा: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इमारत गिरने की दुर्घटना से मैं व्यथित हूं। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…
महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…