भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 सितम्बर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 21 से 23 तारीख तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। नई दिल्‍ली में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय पहलुओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री कई विदेशी नेताओं से वार्ता करेंगे और अमेरिका में भारतीय समुदाय को सम्‍बोधित करेंगे। उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी कई व्‍यापारिक और औद्योगिक प्रमुखों से मुलाकात भी करेंगे।

विदेश सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को क्‍वाड नेताओं के चौथे सम्‍मेलन में शामिल होंगे। सम्‍मेलन से अलग प्रधानमंत्री कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। उन्‍होंने बताया कि भारत अगले वर्ष क्‍वाड सम्‍मेलन की मेजबानी करेगा।

विक्रम मिस्री ने बताया कि प्रधानमंत्री रविवार को प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का विषय ‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ है। सम्मेलन से अलग प्रधानमंत्री कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत करेंगे।

Editor

Recent Posts

CCPA ने होटलों एवं रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” व इसी तरह के अन्य शुल्क लगाने संबंधी अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…

2 मिनट ago

कैबिनेट ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…

14 मिनट ago

कैबिनेट ने 28,840 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…

17 मिनट ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया- कोविड के बाद एक हजार से अधिक रेलगाडियां शुरू की गई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…

24 मिनट ago

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…

27 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…

30 मिनट ago