भारत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। वे आगामी केंद्रीय बजट के लिए उनके विचार और सुझाव लेंगे। इस बैठक में अर्थशास्त्रियों के अलावा विभिन्‍न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भागीदारी करेंगे। इस बैठक में नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष सुमन बेरी और अन्‍य सदस्‍य भी शामिल होंगे।

संसद का बजट सत्र इस महीने की 22 तारीख को शुरू होगा। 23वें वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि यह बजट भविष्‍य को ध्‍यान में रखते हुए सरकार की दूरगामी नीतियों का एक प्रभावी दस्‍तावेज होगा। उन्‍होंने कहा कि इस बजट में प्रमुख आर्थिक और सामाजिक सरोकारों के साथ कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का…

43 मिनट ago

ईरान के साथ वार्ता में प्रगति होने से वहां सैन्य हमले टाले जा सकते हैं- डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…

55 मिनट ago

भारत और लेबनान व्यापार, निवेश तथा औषधि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…

58 मिनट ago

भारत-म्यांमार प्रथम द्विपक्षीय त्रि-सेना एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ चेन्नई में संपन्न हुई

भारत और म्यांमार के रक्षा बलों के बीच 5 और 6 नवंबर, 2026 को आयोजित…

59 मिनट ago

1,364 एंटी-कैंसर फ़ॉर्मूलेशन की बदली हुई कीमत आज से लागू हो गई

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के अंतर्गत आने वाले 'राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण…

1 घंटा ago

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…

7 घंटे ago