प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा को आज के सभी समाचार पत्रों ने अपनी सुर्खी बनाया है। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ प्रधानमंत्री मोदी की शिखर वार्ता को जनसत्ता ने सुर्खी बनाते हुए लिखा है-ये युद्ध का समय नहीं, आतंकवाद अस्वीकार है। वीर अर्जुन के शब्द हैं भारत ऑस्ट्रिया आपसी सहयोग को और मजबूत करेंगे।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मुस्लिम तलाकशुदा महिलाओं को पति से गुजारा भत्ता मांगने के अधिकार के पक्ष में फैसले को ज्यादातर अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। अमर उजाला लिखता है मुस्लिम महिला सीआरपीसी की धारा 125 के तहत अपने पति से गुजारा भत्ता पाने की हकदार है।
नवभारत टाइम्स की खबर है अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स अब हार्ट और न्यरो की ओपीडी के लिए नया सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक बनाएगा। यहां पर कार्डियोलॉजी, कार्डिएक सर्जरी, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी की ओपीडी होगी। मरीजों का एडमिशन कार्डिएक न्यूरो सेंटर में होगा। नए ब्लॉक में सिर्फ ओपीडी होगी और पुराने ब्लॉक में सिर्फ एडमिशन और सर्जरी होगी।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…