अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर के साथ वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर के साथ वार्ता करेंगे। बातचीत मुख्य रूप से दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को नई गति देने पर केन्द्रित होगी। उनकी यात्रा का उद्देश्‍य रक्षा, व्‍यापार और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध मजबूत करना है। यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच मुक्‍त व्‍यापार समझौते पर भी हस्ताक्षर होंगे। इस समझौते से भारत को लगभग 99 प्रतिशत उत्‍पाद श्रेणियों पर शुल्‍क से छूट मिलेगी। इससे पहले कल रात, प्रधानमंत्री दो दिन की यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी आज प्रधानमंत्री स्टारमर के साथ आर्थिक साझेदारी को और बढ़ाने के लिए व्यापक मुद्दों पर बातचीत करेंगे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों में समृद्धि, विकास और रोज़गार सृजन को बढ़ावा देना है। मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और मज़बूत करेगा। शाम में, प्रधानमंत्री राजा चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात करेंगे। राजेश बाली, आकाशवाणी समाचार, लंदन।

प्रधानमंत्री ने लंदन में आत्मीय स्‍वागत के लिए भारतवंशियों का आभार व्‍यक्‍त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि भारतवंशियों का अनुराग और भारत की प्रगति के लिए उनकी उत्‍कंठा हृदय को छूने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा से भारत और ब्रिटेन के आर्थिक संबंधों में मजबूती आएगी। प्रधानमंत्री ने वैश्विक प्रगति के लिए दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को आवश्यक बताया। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी कल लंदन से मॉलदीव जाएंगे। उनकी यह यात्रा मॉलदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मोइज्‍़जु के निमंत्रण पर हो रही है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

9 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

10 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

10 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

15 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

15 घंटे ago