प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मिज़ोरम के आइज़ोल में नौ हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से रेलवे, सड़क मार्ग, ऊर्जा, खेल सहित कई क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, बैराबी-सैरांग नई रेलवे लाइन का शुभारंभ करेंगे। इस पर 8 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन को मिज़ोरम के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। यह रेल लाइन पहली बार मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल को भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी।
मिजोरम में सभी का जो सपना था वो सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री तीन ट्रेन्स को इनॉग्रेट करेंगे और इससे लोगों का आने-जाने का बहुत बड़ी एक सुविधा मिलेगी। मिजोरम के लिए गुड्स ट्रेन की भी व्यवस्था चालू होगी। सीमेंट है, स्टील है, घर के उपयोग होने वाले सामान हैं, वो सब आराम से ट्रेन में सस्ते से आ सके, क्योंकि बाय रोड लाने में महंगा पड़ता है।
मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनरल सेवानिवृत्त वी०के० सिंह ने बेराबी-सैरांग रेल परियोजना को अत्यंत महत्वकांक्षी और महत्वपूर्ण बताया।
ये सब चीजें उसी प्रक्रिया के अंदर हैं, जिसको हम एक भारत, श्रेष्ठ भारत, इसके साथ-साथ जो है आर्थिक स्थिति है, वह मजबूत होगी। लॉजिस्टिक्स के अंदर रेलवे का कॉस्ट कम आता है उससे फायदा होगा, बड़ी मात्रा में चीजें आ सकती हैं तो यह एक बहुत बड़ी चीज है धीरे धीरे जब चीजें बढ़ती चली जाएंगी तो आप देखेंगे कि एक नया लोगों के अंदर उत्साह होगा या फिर उन्नति होगी, प्रगति होगी।
बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन में 45 सुरंग और 55 पुल बनाए गए हैं। इस नई रेलवे लाइन से संपर्क में सुधार होगा और मिज़ोरम के लोगों के जीवन में बदलाव आएगा।
51 किलोमीटर से अधिक के इस रेल लाइन परियोजना के शुरू होने से मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। इस परियोजना के साथ, आइज़ोल, गुवाहाटी, अगरतला और ईटानगर के बाद भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ने वाला पूर्वोत्तर का चौथा राजधानी शहर बन जाएगा। इसके जरिए व्यापार, पर्यटन और आर्थिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे। इस परियोजना से रेलवे स्टेशनों के पास रोज़गार और व्यावसायिक अवसर उत्पन्न होंगे और लघु उद्योगों को बढ़ावा देगी। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें सैरंग-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सैरंग-गुवाहाटी एक्सप्रेस और सैरंग-कोलकाता एक्सप्रेस शामिल हैं।
केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज सेंट जॉन्स में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम…
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में…
लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की…
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…