आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 13 सितम्बर 2025

सी.पी. राधाकृष्ण के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने को अखबारों ने अपनी पहली खबर बनाया है। हिंदुस्तान लिखता है – सी.पी. राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने। देशबंधु की सुर्खी है – सितम्बर 2030 तक होगा उपराष्ट्रपति का कार्यकाल।

नेपाल में पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की के राष्ट्रपति पद के शपथ लेने पर जनसत्ता लिखता है- नेपाल की कमान पहली बार किसी महिला के हाथ में। भंग की गई संसद। अमर उजाला ने इसे जेन-ज़ी की बड़ी जीत बताया है लिखा है – अगले साल पांच मार्च को होंगे आम चुनाव। राजस्थान पत्रिका ने बताया है- भारत मे पढ़ी कार्की नेपाल की पहली प्रधानमंत्री।

नवभारत टाइम्स ने प्रधानमंत्री के मणिपुर में पीड़ितों से मिलने को प्रमुखता दी है।

जनसत्ता ने पंजाब में आम आदमी पार्टी विधायक मनजिन्दर लालपुरा को चार साल कैद की सजा सुनाए जाने का समाचार दिया है।

अमर उजाला ने पहले पन्ने पर ट्रम्प के लिए लिखा है- अमरीकी राष्ट्रपति को होने लगा गलती का अहसास कहा – आसान नहीं था भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाना, इससे रिश्ते बिगड़े।

पंजाब केसरी ने सर्वोच्च न्यायालय के हवाले से लिखा है- पूरे देश के नागरिक स्वच्छ हवा के हकदार, पटाखों पर प्रतिबंध दिल्ली और एनसीआर में ही क्यों? देशबंधु लिखता है – पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त।

दैनिक भास्कर ने चुनाव सुधारों के प्रबल समर्थक और चुनावी पारदर्शिता के लिए कई कानूनी लड़ाईयां लड़ने वाले प्रोफेसर जगदीप एस छोकर के निधन पर लिखा है – दो दशक में बदला लोकतंत्र का चेहरा… दलों के आईटी रिटर्न सामने लाना, इलैक्ट्रोरल बॉड का खात्मा जैसे छह बडे सुधार करवाए।

अमर उजाला ने बताया – श्री माता वैष्णो देवी यात्रा कल से फिर होगी शुरू।

जनसत्ता लिखता है- दक्षिण- पश्चिम मानसून की 15 सितंबर से होगी वापसी।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

2 घंटे ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

2 घंटे ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

2 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

2 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

8 घंटे ago