छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी रायपुर में आज संवाददाताओं से बातचीत में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि घटना की जांच के लिए ग्यारह सदस्यीय विशेष जांच दल – एसआईटी का गठन किया गया है। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर पहली जनवरी से लापता थे। कल देर शाम एक स्थानीय ठेकेदार के परिसर में बने सेप्टिक टैंक से उनका शव बरामद किया गया।
भारत और कोरिया गणराज्य के बीच रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की…
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…
भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…