वायरल न्यूज़

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 5 जनवरी 2025

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कल लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाए रहने को लगभग सभी अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- नौ घंटे तक दृश्‍यता शून्‍य रही 45 फ्लाइट रद्द। दैनिक जागरण का कहना है कोहरे के साये में डूबा एन सी आर। पत्र के अनुसार इस सीजन में पहली बार इतना घना कोहरा रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कहना कि सभी सम्प्रदाय और धर्म के लोग देश के लिए मिल कर काम करे अमर उजाला की पहली खबर है।

दिल्‍ली विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए भाजपा की कल पहली सूची जारी होने को सभी अखबारों ने प्रमुखता से दिया है।

जाने माने वैज्ञानिक राज गोपाल चिदंबरम के निधन पर हिंदुस्‍तान की सुर्खी है- उन्होंने दो परमाणु परिक्षण में निभाई अहम भूमिका पत्र आगे लिखता है मिसाइल मैन ए. पी. जे. अब्‍दुल कलाम के साथ ऑपरेशन शक्ति को दिया था अन्जाम।

एन.डी.एम.सी.द्वारा परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए दिल्‍ली में आर्टथॉन के आयोजन को नवभारत टाइम्‍स ने सचित्र देते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री के भाषणों की किताब एग्‍जाम वॉरीयर के विभिन्‍न मंत्रो की थीम पर आधारित कला महोत्‍सव का आयोजन किया गया।

इसरो को अंतरीक्ष में फसल उगाने में मिली सफलता हरिभूमि की यह खबर ध्‍यान खिंचती है। पत्र कहता है कि अंतरीक्ष में भेजा गया लोबिया चार दिन में अंकुरित हुआ। दैनिक जागरण ने इसे बॉक्‍स में देते हुए लिखा है भारत ने पहली बार अंतरि‍क्ष में जीवन को अं‍कुरित करने में सफलता हासिल की।

सोशल मीडिया कंपनी ही अभिभावकों से लेंगी बच्‍चों के अकाउंट की मंजूरी दैनिक भास्‍कर की खबर है। पत्र ने लिखा है कि सरकार ने डेटा संरक्षण एक्‍ट का मसौदा जारी किया है जिसके अनुसार 18 साल से कम के यूजर्स को इन प्‍लेटफॉर्म पर बने रहने के लिए माता-पिता की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ पर दैनिक भास्‍कर का विशेष आलेख है यह देवों का अमृत कुंभ जागृत करने का महापर्व है। पत्र कहता है कुंभ के दौरान गंगा यमुना और अदृश्‍य सरस्‍वती की त्रिवेणी की छटा आद्वितीय होती है। राजस्‍थान पत्रिका का कहना है महाकुंभ में पूजा, आश्रय और भीड प्रबंधन होगा अपूर्व। जल थल और नभ में होगी जबरदस्‍त सुरक्षा व्‍यवस्‍था।

Editor

Recent Posts

भारत और कोरिया गणराज्य ने रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की 10वीं बैठक का आयोजन किया

भारत और कोरिया गणराज्य के बीच रक्षा उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स सहयोग पर संयुक्त समिति की…

35 मिनट ago

अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने ATS गुजरात और केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान…

3 घंटे ago

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ बैठक में शामिल होंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अमरीका में जी-20 देशों के मंत्रियों के साथ…

3 घंटे ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच आज गुवाहाटी में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी…

4 घंटे ago

नौसेना इस वर्ष अपने बेड़े में रिकॉर्ड 18 युद्धपोत शामिल करेगी, ये इतिहास में एक वर्ष का सबसे बड़ा सैन्य बल विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा वर्ष को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष…

4 घंटे ago

भारत ने विश्व को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने और सभी परमाणु हथियारों को समाप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के…

4 घंटे ago