झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य में अगले महीने की 13 और 20 तारीख को दो चरणों में चुनाव होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
एन.डी.ए. और इंडिया अलायंस उम्मदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हेमंत विश्वशर्मा ने कहा है कि भाजपा इस बार आजसु पार्टी, जनता दल यूनाईटेड और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
दूसरी ओर झारखंड मुक्तिमोर्चा का गठबंधन कांग्रेस, आर.जे.डी. और सी.पी.आई.एम.एल. के साथ है। झारखंड मुक्तिमोर्चा ने घटक दलों के साथ बातचीत करने के लिए पार्टी अध्यक्ष शिबु सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को अधिकृत किया है। इस बीच, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत उर्वरक विभाग ने साफ कहा है…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड द्वारा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एनकैट होल्डिंग जीएमबीएचएम द्वारा प्यूमा एसई में कुछ शेयरधारिता के…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत क्षमता वाले वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली…
भारत सरकार ने सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए ऋण गारंटी योजना-2.0 (CGSMFI-2.0) की वैधता को…
जनजातीय कार्य मंत्रालय ने भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राईफेड) के माध्यम से आज…