भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अल्जीरिया के वैज्ञानिक एवं तकनीकी केंद्र, शहीद इहादादेन अब्देलहाफिद विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को शहीद इहादादेन अब्देलहाफिद विश्वविद्यालय, अल्जीरिया के वैज्ञानिक एवं तकनीकी केंद्र ने सिदी अब्दुल्ला में आयोजित एक समारोह में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भारत में सभी सामाजिक समूहों के लिए विज्ञान और ज्ञान की बात को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति विज्ञान में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।   

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत रूप में नहीं, बल्कि भारत के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने इस सम्मान के लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी केंद्र को धन्यवाद दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा, न केवल व्यक्तिगत सशक्तिकरण का, बल्कि राष्ट्रीय विकास का भी साधन है। छात्रों को प्रबुद्ध नागरिक के रूप में विकसित करने और भारत को ‘ज्ञान अर्थव्यवस्था’ की ओर ले जाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में कई सुधार किए हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का लक्ष्य सभी स्तरों पर शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाना है। यह नीति विदेशी शिक्षण संस्थानों के साथ सहयोग के रास्ते भी खोलती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत, पश्चिमी संस्थानों की तुलना में बहुत कम लागत पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है और अफ्रीकी छात्रों को कई छात्रवृत्तियां और फेलोशिप भी प्रदान करता है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों, सरकारी विभागों और अल्जीरिया के युवाओं को भारत सरकार की विभिन्न पहलों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-अल्जीरिया संबंध अपनी क्षमता तक पहुँचने से बहुत दूर हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और अल्जीरिया के युवा इसे हासिल करेंगे और वे अंततः हमारे लोगों के मजबूत आपसी संबंधों को और बढ़ाने के लिए सेतु बनेंगे।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड द्वारा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को स्वीकृति दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैनलाम इमर्जिंग मार्केट्स (मॉरीशस) लिमिटेड द्वारा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी…

2 घंटे ago

CCI ने एनकैट होल्डिंग जीएमबीएच द्वारा प्यूमा एसई में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एनकैट होल्डिंग जीएमबीएचएम द्वारा प्यूमा एसई में कुछ शेयरधारिता के…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत क्षमता वाले ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत क्षमता वाले वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली…

2 घंटे ago

सरकार ने सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना-2.0 (CGSMFI-2.0) की वैधता बढ़ाई, स्कीम के तहत ऋण सीमा में वृद्धि की

भारत सरकार ने सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए ऋण गारंटी योजना-2.0 (CGSMFI-2.0) की वैधता को…

2 घंटे ago

TRIFED ने जनजातीय वस्त्रों, कढ़ाई और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए विशेष RISA स्टोर का शुभारंभ किया

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राईफेड) के माध्यम से आज…

2 घंटे ago