भारत

केंद्र में नई सरकार गठन से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज; एन.डी.ए. संसदीय दल की बैठक आज नई दिल्ली में

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेता अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं। आज नई दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा, टीडीपी, जेडीयू, एलजेपी (आर), शिव सेना (शिंदे गुट), जेडी (एस) और एनडीए के अन्य घटक दलों के नवनिर्वाचित सांसद शामिल होंगे। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए संसदीय दल की बैठक से पहले आज सुबह जनता दल यूनाइटेड संसदीय दल की बैठक भी होने वाली है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को मंत्रिमंडल गठन पर एनडीए सहयोगियों के साथ चर्चा करने की जिम्मेदारी दी गई है। कल जेपी नड्डा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ लंबी बैठकें की। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी, मनसुख मांडविया और अश्विनी वैष्णव के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और विनोद तावड़े सहित अन्य लोग शामिल हुए। जदयू के कई नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की।

Editor

Recent Posts

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…

2 घंटे ago

CCI ने प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड में सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…

2 घंटे ago

CCI ने JSW समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…

2 घंटे ago

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

15 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

15 घंटे ago